भोपाल, 5 मार्च 2025 भोपाल साॅज वेलफेयर सोसायटी भोपाल द्वारा विज्ञान एवं प्रौधोगिकी विभाग भोपाल के कार्यक्रम राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2025 के तहत एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम विकसित भारत के लिए विज्ञान और नवाचार में वैश्विक नेतृत्व के लिए भारतीय युवाओं को सशक्त बनाना विषय पर निबंध लेखन, चित्रकला एवं कविता पाठ का आयोजन महर्षि बाल्मीकि विद्या आश्रम भोपाल में हुआ। जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महान वैज्ञानिक सर सीवी रमन के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। इसके बाद महर्षि बाल्मीकि विद्या आश्रम के प्राचार्य देवीसिंह कुशवाहा व उनकी धर्मपत्नी श्रीमति लीला कुशवाहा का स्वागत साॅज वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष श्रीमति रूचिता जैन, श्रीमति रीता मूलचंदानी, दयाराम कुशवाहा द्वारा स्वागत किया गया। संस्था के प्राचार्य देवीसिंह कुशवाहा ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें अपने अध्ययन और नवाचार के माध्यम से विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए। प्राचार्य देवीसिंह कुशवाहा, श्रीमति लीला कुशवाहा, धर्मेन्द्र पाटीदार, मिसेज ऊषासिंह, रेनूका दिवेदी, नरेन्द्र मेवाड़ा, चंन्द्रकाता मेडम, प्रिया प्रजापति, सरिता मीना, कविता मेवाडा, प्रधुम्न कुशवाहा, कंचन मालवीय मेडम, रीतामूल चंदानी, ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2025 की थीम पर कविता पाठ किया श्री कुशवाहा ने कहा कि भारत वैश्विक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का नेतृत्व करने वाला अग्रणी राष्ट्र बनेगा। विज्ञान से संबंधित निबंध लेखन प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता में महर्षि बाल्मीकि विद्या आश्रम के बालक/बालिकाओ ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया व विज्ञान के ज्ञान के संबंध में जाना व रीता मूलचंदानी द्वारा गाया गीत ‘‘मैं भी एक दिन वैज्ञानिक बनूगा‘‘ बहुत सराहा गया। कार्यक्रम पष्चात् सभी बालक बालिकाओं एवं अतिथियों को स्वल्पाहार कराकर कार्यक्रम का समापन किया गया।कार्यक्रम का संचालन देवीसिंह कुशवाहा एवं संस्था के संचालक/अध्यक्ष श्रीमति रूचिता जैन द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं एवं कार्यक्रम में आये अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।