भोपाल भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति का भाजपा कार्यकर्ताओं भव्य स्वागत किया ।

Bhopal

भोपाल दि० 2/02/2025 (दयाराम कुशवाहा) भोपाल भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति की घोषणा के बाद भोपाल क्षेत्र में उनका जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया जा रहा है। इसी स्वागत की कडी में बसंत पंचमी के पूर्व रविवार को हनुमान टेकरी वार्ड कमांक 51 शाहपुरा क्षेत्र में स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में वार्ड के पार्षद श्रीमति स्नेहलता भगवत रघुवंशी के द्वारा भव्य स्वागत कार्यकम रखा गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नव नियुक्त जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति श्रीमति मालती राय महापौर नगर निगम एवं पूर्व विधायक धुव्रनारायणसिंह उपस्थित रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश के साथ नव नियुक्त जिलाध्यक्ष का पुष्पहार एवं श्रीफल के साथ वार्ड पार्षद स्नेहलता भगवत रघुवंशी व त्रिलंगा वेल फेयर सोसायटी के सदस्य गोपाल सहाय सक्सेना ,हरभजन सिंह, राकेश उपाध्याय , बलजिंदरसिंह वार्ड वासियों ने ससम्मान स्वागत किया।   इस अवसर पर भोपाल जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति ने कहा कि इस क्षेत्र की जनता जब मध्य भोपाल क्षेत्र की हारी हुई सीट विधान सभा को पुनः उत्तर, मध्य क्षेत्र में जो गैर भाजपा सीट काविज है। उन्हें हरा कर भाजपा का विधायक बनाये भाई धुव्र नारायणसिंह के मार्गदर्शन व अर्शीवाद से में यहां पहुंचा हूं। पूर्व विधायक ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह के साथ स्वागत किया, सभी की सराहना की गई। इस अवसर पर श्रीमति स्नेहलता भगवत रघुवंशी पार्षद ने सभी का आभार माना सभी कार्यकत्ताओं वार्ड वासियों ने कार्यकम के बाद स्नेहभोज लिया |।